औरंगाबाद को नगर निगम तथा देव को नगर परिषद् में परिवर्तित करनें की कवायत शुरू

खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय अपनें स्थापना काल से ही नगर परिषद् के रूप में दर्जा पाये हुए है। लेकिन शहर की आबादी में लगातार होती बेतहासा वृद्धि नें इसके भौगोलिक स्थिति में दिन दुना, रात चौगुना परिवर्तन कर दिया है। नतीजन जो एक नगर निगम बननें की कसौटी ( मानक ) राज्य सरकार द्वारा निर्घारित की गयी है, उसकी सारी अर्हता प्राप्त कर चुकी है। तो वहीं दुसरी तरफ विश्व विख्यात सुर्य मंदिर की

गरीमा प्राप्त किए ‘ देव ‘ नगर पंचायत लगातार अपनी भौगोलिक सीमाओं को बढ़ाते हुए ‘ नगर निगम ‘ बननें की अर्हता प्राप्त कर चुका है। नतीजन जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के कार्यालय के पत्रांक – 17 9 4 / सा ॰ दिनांक – 24 /08/2026 के द्वारा प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना के पत्रांक – 25 48 दिनांक – 13 /07/2026 के हवाला का उल्लेख करते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, संवंधित प्रखंड़ विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी औरंगाबाद एवं देव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् औरंगाबाद एवं नगर पंचायत देव को पत्र प्रेषित कर 24 घंटे के अंदर पत्र में वर्णित आवश्यक सूचनाऐं उपलब्ध करानें का आदेश दिया है।
जरूरी सूचनाऐं प्राप्त होते ही बिहार सरकार द्वारा औरंगाबाद को नगर निगम तथा देव को नगर परिषद् में प्रोन्नत करनें की कवायत तेज हो जायेगी ।