विद्युत आपूर्ति ग्रिड के अधिकारियों व कर्मियों के प्रति भारी असंतोष व्याप्त , जर्जर तार और खम्भे से आए दिन हो रहा ग्रामीणों की मौत


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के नबीनगर विद्युत उप प्रमंडल अंतर्गत हरद्ता (अम्बा ) बिजली ग्रिड से अम्बा थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाकों में होने वाले विद्युत आपूर्ति प्रायः बाधित होने का शिक़ायत ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों को मानें तो ग्रिड में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों का मनमानी का मंज़र यह है कि उनके मनमर्जी से बिजली का आपुर्ती होता है। यदि अधिकारियों और कर्मियों के मन होगा तभी बिजली का आपुर्ती होता है अन्यथा कोई न कोई बहाना बताकर विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया जाता है। जबकि यह क्षेत्र वर्तमान में सुखा का मार तो झेल ही रहा है साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है और बच्चों का पठन-पाठन भी बाधित हो रहा है।भिषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति बढ़ रहा है जो कभी भी आंदोलनात्मक रुख ग्रामीणों द्वारा अख्तियार किया जा सकता है। तथा ग्रामीणों का ग़ुस्सा भड़क सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय विभागीय अधिकारियों का कभी भी संतोष जनक और भरोसेमंद जवाब नहीं है कि आखिर लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित होने का मूल कारण क्या है। बताते चलें कि बरसात के पूर्व पेड़ों का छंटाई नहीं होना तथा जर्जर तार व खम्भे को दुरुस्त नहीं करना भी विभागीय अधिकारियों का मनमानी दर्शा रहा है और इस वजह से आय दिन विद्युत के चपेट में आने से लोगों की मैत हो रहा है।