अल्सर के गंभीर बिमारी से जुझ रहे औरंगाबाद के सांसद को थोड़ा सुधार से राहत, सांसद ने फेसबुक पर साझा कर दिये जानकारी , समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता व्याप्त

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार,ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

19 अगस्त को पटना में विरोध प्रदर्शन के बाद औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा संसद की ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति की बैठक के लिए हैदराबाद गये थे।इसके बाद समिति के कार्यक्रम के सिलसिले में मदुरै पहुँचे  जहां

मदुरै के अस्पताल में भर्ती सांसद अभय कुशवाहा

लगातार अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे अपनी तबीयत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाये ।21 अगस्त की सुबह 3 बजे अचानक गंभीर रुप से अस्वस्थ स्वास्थ्य होने पर उन्हें आपातकालीन स्थिति में Velammal Hospital, Madurai में भर्ती कराया गया। जाँच के बाद पेट में गंभीर अल्सर के कारण आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में सांसद के उपचार चल रहा है। आज 24 अगस्त को दोपहर से  स्वास्थ्य की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। उक्त जानकारी सांसद अभय कुशवाहा ने फेसबुक पर साझा किये हैं।इधर सांसद के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में चिंता व्याप्त है तथा जल्द स्वस्थ होने का उम्मीद जताये हैं।