गौहाटी में बाढ़ पीड़ितों को सहायता कर कुटुम्बा के युवक मानवता को बढ़ाया मान


अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


गौहाटी से चार सौ किलोमीटर दूर शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को सहायता में जुटे बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुम्बा प्रखंड के चिरैयाटांड़ निवासी शेखर सुमन ने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को सहायता कर रहे हैं बल्कि मानवता को

अद्भूत मिशाल पेश कर रहे हैं। बताते चलें कि शिवसागर में प्राकृतिक आपदा जैसे भयंकर बाढ़ से सब-कुछ तबाह कर दिया था। जहां शेखर सुमन ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद कर यह साबित करने का प्रयास किये हैं कि दुःख में यदि आप किसी को सहायता करते हैं तो इससे बड़ा न कोई धर्म है और नहीं देशभक्ति। शेखर सुमन के इस जज्बे को जिले के कई समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने सलाम किया है तथा दिर्घायु होने का कामना किये हैं।