नवादा से डीके अकेला का रिपोर्ट
नवादा जिले में भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित भव्य एवं आकर्षक कार्यशाला में विश्व प्रसिद्ध महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के सुनहरे उपलक्ष्य में संचालित संकल्प अभियान के तहत नगर में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का

आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता बीजेपी जिला के अध्यक्ष अनिल मेहता और मंच का सफल संचालन युवा शैलेन्द्र शर्मा ने बखूबी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने खुलेआम दृढ़ता के साथ दहाड़ते हुए डटकर कहा कि संतों में महान शिरोमणि संत रविदास का जीवन समता, सामाजिक न्याय के साथ ही समरसता,मानवता, श्रम की गरिमा और देशभक्ति का अनुपम अद्वितीय संदेश व संकेत स्पष्ट देता है। उन्होंने आगे कहा कि उनके बहुमूल्य परोपकारी एवं प्रगतिशील विचार आज भी समाज को जातिपात,ऊंच-नीच,भेदभाव, छुआछुत जैसे क्षुद्र विचारों से ऊपर उठकर समरस तथा सशक्त देश व समाज निर्माण का परम प्रेरणा देते हैं। संत शिरोमणि रविदास की अपने जन्मस्थली से प्राप्त पवित्र मिट्टी से भरे कलश का प्रत्येक जिले में श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ सादर स्वागत किया जाएगा। मेहता ने बताया कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जनसंपर्क, संगोष्ठियों,विचार संगोष्ठियों एवं विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए पचार-प्रसार का धाराप्रवाह अनवरत संचालित तो होता रहेगा। प्रमोद चुन्नू ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय हैं। नरेश वर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज का समस्त जीवन समाज के सबसे ज्यादा बंचित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में पड़े व खड़े दबे कुचले व्यक्ति के समग्र नवोत्थान के लिए पूर्ण समर्पित व संकल्पित था। उक्त कार्यशाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं में मुख्य अरविंद गुप्ता,गौरव शांडिल गगन, विनोद कुमार भोली,मुकेश कुमार,ज्योति सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी,विकाश सिंह विशु,गुलशन कुमार,मनीष सिंहा,माधुरी बरनवाल आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक महान शिरोमणि संत रविदास जी के आयोजित भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाए गए। लेकिन जयंती समारोह में सक्रियतापूर्वक एक भी एस सी/एसटी समाज नेता व कार्यकर्ता का दर्शन भी नदारत रहा और उपस्थिति का दुर्लभता सा नज़ारा मुंहचिढ़ाने ही जैसा दिखाई दे रहा था।
