माकपा ने छात्र नेताओं को किया सम्मानित


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


वर्तमान में चल रहे छात्र -युवा आंदोलन के दौरान जेल गए छात्रों व नगरनौसा डिग्री कॉलेज आंदोलन में जेल गए एसएफआई के प्रान्तिय अध्यक्ष कांति कुमारी सहित सभी छात्रों को माकपा राज्य कार्यालय में एक समारोह आयोजित

कर सम्मानित किया गया।एसएफआई के पूर्व नेता व माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढावले ने समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीवाईएफआई के केन्द्रीय कमिटी सदस्य मनोज कुमार तथा एसफआई के राज्य सचिव देवदत्त कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाए। माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी आयोजित समारोह का अध्यक्षता कर रहे थे।