औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
डिहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार को बारुण थाना क्षेत्र के धनवती पुल के पास सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी आज रात अपने वाहन से सोन नहर सेवा पथ से पटना जा रहे थे कि पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने रोक कर गोली मार दी।गोली लगने से गंभीर रुप से घायल अधिकारी को रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक विमल कुमार गया जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे।कुछ दिन पहले औरंगाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भी रहे थे। जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है तथा पुरे इलाके को नाकेबंदी कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
