नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के अंतर्गत हिसुआ प्रखण्ड और नगर परिषद क्षेत्र में खासकर अग्निशमन विभाग द्वारा मौक ड्रिल का आयोजन कर स्कूली बच्चों और आम आदमी को आग से सुरक्षा व बचाव की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए अग्निशमन कर्मी गांव -गांव व शहर के चौक चौराहों से लेकर सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में मौक ड्रिल का आयोजन कर रहे हैं। विदित हो कि गुरुवार को भी प्रखंड के प्राथमिक स्कूल सकरा और मनका पर समेत कई गांवों में मौक ड्रिल को आयोजित कर स्कूली बच्चों और आम लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।अग्निशमन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ही आपदा से निपटने के लिए आम लोगों को जागरूक एवं सतर्क करना प्राथमिकता है ।मौक ड्रिल के तहत कागज के ढेर में आग लगा कर कार्बन डाइऑक्साइड से आग बुझाने का तरीका,गैस सिलेंडर में लगे आग को पानी से भींगे कपड़े से नियंत्रण पाने का तरीका समेत कई अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारी दी जा रही है। वहीं स्कूलों में परिसर के अंदर आग लगने की मात्र काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर त्वरित रिस्पॉन्स, अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को बहुत विस्तार से प्रदर्शित कर बताया जा रहा है।मौके पर मौक ड्रिल के चालक अशोक कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं,बच्चो एवं अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे। सबों ने इसे खूब सराहा और जन जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने की मौजूदा दौर की फौरी प्रमुख मुद्दा व मांग बताया है।आग से सुरक्षा और बचाव की महत्वपूर्ण माहिर मुहिम की धारावाहिकता को हमेशा बरकरार रखने की जरूरत है। यानी * चेत चले तो काल काहे खाय * आग दोस्त एवं दुश्मन, जाति,धर्म, संप्रदाय, भेदभाव,आगे पीछे नहीं देखता,जो भी उसके चपेट या लपेटे में आ गया उसे वो कभी भी बख्शने वाले नहीं है। इस लिए सभी को आग से आज सचेत सजग,सतर्क रहने की सख्त ही आवश्यकता है।जनहित की सेवा में सदैव सब तत्पर व तैयार और हमेशा चौंकना रहें।


