गुरु दक्षिणा कार्यकम आयोजित

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


मदनपुर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित जयहिंद पब्लिक स्कुल के सभाकक्ष में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित महिला सिलाई केन्द्र तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र एवं एकल विद्यालय की आचार्यों का संयुक्त रूप से गुरु पुर्णिमा के सुअवशर पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

। भारत माता एवं संघ के संस्थापक गोलवरकर जी की चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर भगवा ध्वज गुरु का पूजन किया गया । सभी उपस्थिति नें यथासम्भव गुरु दक्षिण अर्पित किया । सामुहिक रूप से संघ प्रार्थना की गयी । अपनें संवोधन में विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हित चिंतक सह एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मदनपुर के प्रधान संरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार उर्फ भैया जी नें संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति तक विस्तारपूर्वक चर्चा किया । उन्होनें जोर देकर कहा कि – भारत माता का वैभव अमर एवं अमिट है । हम रहें या नहीं । कोई फर्क नहीं पड़ता । हजारों संघियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज भारत विश्वगुरु की ओर अग्रसर है। बैठक में आर.एस.एस. के विश्वकर्मा जी, डॉक्टर साहब, विहीप के अर्जुन चौधरी, सुनील सिंह, दिलीप कुमार एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के कम्प्यूटर केन्द्र के प्रशिक्षक कन्हाई यादव, कोआर्डिनेटर मंजीश कुमार महिला सिलाई केन्द्र के प्रशिक्षिका रानी कुमारी, कार्यालय प्रभारी रेणु देवी, एकल विद्यालय मदनपुर संच के प्रशिक्षण प्रमुख प्रदुमन कुमार सहीत दर्जनों आचार्या शामिल थें।