पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवा गांव के पास भूमि विवाद में लगभग सौ राउंड गोली चलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गोलीबारी में धनबीर यादव,धीरज यादव,संटू यादव व सनोज यादव

गंभीर रुप से घायल हुए हैं वहीं दो अपराधियों को भी पीटाई होने का ख़बर है। सभी को इलाज़ के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि लगभग डेढ़ बिगहा ज़मीन को लेकर दो गोलीबारी की घटना घटित हुई है। ज़मीन का किमत लगभग पन्द्रह करोड़ रुपए होने का अनुमान है। गोलीबारी के जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और 12 बाइक घटना स्थल से बरामद किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों को मानें तो घटना स्थल पर क़रीब सैंकड़ों बाइक से अपराधी आये थे।