डब्ल्यू ई सी केंद्र मदनपुर मेंदेवशयनी एकादशी व्रत का अनुष्ठान हुआ सम्पन्न

मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर खिरियावां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी नगर में एकल ग्राम उत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र में देवशयनी एकादशी की मांगलिक बेला में शास्त्रीय विधान से श्रीहरि सीताराम दरबार की पूजन अर्चना की गई। केंद्र के कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार ने मंगला आरती किया तथा कार्यालय प्रभारी बहन रेनू जी ने श्री राम स्तुति तथा रामायण जी की सामूहिक आरती संपन्न कराया।


देवशयनी एकादशी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार भैया जी ने कहां कि देव सैनी एकादशी से त्रिलोक के पालनहार श्री हरि नारायण भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही विवाह संस्कार, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं और पुनः देवोत्थान एकादशी जिसे ग्रामीण परिवेश में जेठान पूजा कहा जाता है यहीं से समस्त मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इन्होंने रामचरितमानस को समस्त मानव प्राणी के लिए प्राणाधार बताते हुए कहा कि रामायण अपने कर्तव्य के निर्वहन के साथ साथ स्वजन परिजन के साथ आत्मीय संबंधों के निर्वहन के सूत्र सिद्धांत का विश्वविद्यालय बताया। तथा रामायण को अनुशासन का एक सांगोपांग संविधान बताया। एकल अभियान मदनपुर संच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह ने सनातनी पर्व त्यौहार को समाज जीवन में आपसी सद्भाव तथा प्रेम स्नेह बनाए रखने का मुख्य स्तंभ बताया । प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई।