औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एक नेपाली युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।इनमें दो वयस्क और एक नाबालिग शामिल है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर शाम सिंचाई कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में हुई। जब पीड़िता ने रात में अपने पति को घटना की जब

जानकारी दी। तो बुधवार को पति के साथ नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोपितों की पहचान भी बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के महुआ शहीद मोहल्ला निवासी जीतू उर्फ पाली और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। जानकारीकेअनुसार, दोनों वयस्क आरोपी ऑटो चालक हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नाबालिग आरोपी ने उसके बच्चों को घुमाने का झांसा देकर उसे साथ चलने के लिए कहा। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ उसके साथ गई। रास्ते में उसे एक टेंपो में बैठाया गया, जिसमें जीतू और अभिषेक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों उसे बाजार घुमाने के बाद सिंचाई कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के दौरान आरोपियों ने बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे नगर थाना के पास स्थित पानी की टंकी के समीप छोड़कर फरार हो गए।