प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किये गये जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग


अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के परता गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु लाभुकों की पात्रता का जांच 23जूलाई (बुधवार ) को डीआरडीए के अधिकारी के द्वारा किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण व समाजिक कार्यकर्ता आकाश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जांच रिपोर्ट को

जांच करने पहुंचे डीआरडीए अधिकारी

अविलम्ब सार्वजनिक करने की मांग किया है। आकाश ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बिचौलियों तथा स्थानीय अधिकारियों के सांठ-गांठ से ग़रीब एवं असहाय लोगों से पैसे का उगाही किया गया है और अभी भी उगाही जारी है।जांच के नाम पर लिपापोती का खेल जारी है और इसके लिए सभी हथकंडा अपनाया जा रहा है ‌ यदि हालात यही रहा तो बंचीत व असहाय लोग चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसके लिए जिम्मेवार सरकार व प्रशासन होगा।