भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम पर बोला धावा, कांग्रेस – भाजपा कार्यकर्ताओं में भीडंत


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। हला की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का सामना करने से पीछे नहीं हटे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने का मुकाबला करने लगे। जानकारी के

अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या कम रहा लेकिन मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला लिया है। संवाद लिखे जाने तक किसी प्रकार के अनहोनी नहीं होने का जानकारी प्राप्त हुई है। बताते चलें कि आज पटना में भी छात्र -युवाओं द्वारा प्रोटेस्ट हो रहा था जहां पटना पुलिस द्वारा लाठी चार्ज, वाटर कैनन तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए।