आपसी कलह से युवक नें फाँसी लगाकर दे दी जान

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थानाक्षेत्र के खिरियावाँ मोड़ पर एक 40 वर्षिय युवक मनोज राम नें अपनें घर में दरवाजा बंद कर फाँसी लगाकर कर ली आत्म हत्या l सूत्रों के अनुसार मनोज राम कुछ काम – घंघा नहीं करता था । पिता राजाराम जो कि सचिवालय के अधिकारी के पद से सेवा निवृत हुए थें, उनके पेंशन के पैसे से ही जीवन – यापन करता था । लेकिन रोज ही शराब पी कर घर आता था । पत्नि से शराब पीनें की बात पर रोज हल्ला – गुल्ला करता था। आज उसके माता – पिता किसी काम से बाहर गये थें तभी संध्या चार बजे के करीब मनोज शराव पीकर आया । पत्नि कुछ बोलने लगी । तभी घर का दरवाजा बंद कर फाँसी लगाकर जान दे दिया । पत्नि के दरवाजा पिटने पर भी जब नहीं खुला तो अगल – बगल के लोगों के सहयोग से मदनपुर थाना को सूचित किया गया । संध्या 5 बजे के करीब पुलिस नें जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मनोज फाँसी के फँदे से झुल रहा है तथा मर चुका है। पुलिस नें पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज चुकी है।