औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) सीपीआई (एम) के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने आज शुक्रवार को औरंगाबाद के जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा को पत्र लिखकर नबीनगर विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत हरद्ता (अम्बा ), बैरांव व जमुवां विद्युत ग्रीड से नियमित बिजली

आपूर्ति करने में विद्युत अधिकारी व कर्मियों के लापरवाही के विरुद्ध और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से जर्जर हो चुके विद्युत खंभे और तार के प्रति ध्यान आकृष्ट कराये हैं। जिला सचिव ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में उल्लेख किये है कि अघोषित बिजली कटौती से जहां कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं नल -जल योजना से पेयजलापूर्ति तथा बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है।
