औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक बिजली विभाग के लापहरवाही, कर्तव्यहीनता और तानाशाही रवैया से जिलावासियों में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीण इलाकों में आय दिन बिजली के आंख-मिचौली और जर्जर तार और खम्भे से बिजली आपूर्ति बाधित होने का तो ख़बर प्राप्त होते रहता है। जिला मुख्यालय में भी बिजली आपूर्ति किसी न किसी कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने का शिकायत शहरवासियों को रहता है। इसी कड़ी में औरंगाबाद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व बिससुत्री उपाध्यक्ष रामानुजन पाण्डेय ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर पराकाष्ठा पार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 10 घंटे हो गए लेकिन नारायण मिशन स्कूल नागा बिगहा रोड़ में एक पेज की लाइन गायब है।इस भिषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जन जिवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपके काल सेंटर पर फोन कर रहे हैं यहां तक कि कणीय अभियंता को भी दो बार फोन कर चुके हैं और आपको फोन उठाने के लिए फुर्सत भी नहीं है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि आप का विभाग और अधिकारी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।पत्र में उन्होंने आगे लिखा है कि हम सभी लोग समय से पूर्व बिजली का पैसा जमा करते हैं ता कि आप सबको समय से वेतन मिल सके। लेकिन दुर्भाग्य है कि आप लोग संवेदनहीन हो चुके हैं।और उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।जब उपभोक्ता आंदोलित होंगे और सरकार को बदनामी होगी तब शायद आपकी नींद खुलेगी

