नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटकी पाली गांव में कल मानवता को शर्मसार कर दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि चाकू गोदकर दोनों सहोदर भाइयों मो .कासिफ और मो. अहमद को मौत के घाट उतारने वाले आरोपित अपराधी भी उसी गांव एवं समुदाय के हैं। पिछले 6 माह पूर्व अपराधियों ने मो कासिफ और मो अहमद के बीच FCघर में ही घुसकर उसकी बहन के साथ अशोभनीय दुर्व्यवहार किया गया था। जिसके खिलाफ पीड़िता बहन के दोनों सहोदर भाइयों द्वारा अपनी बहन की इज्ज़त की लाज को लेकर व दोषी को दंडित करने के उद्देश्य से थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।आरोपित को मंडल कारा नवादा भेजा गया था। तब से बहन की इज्ज़त आबरू लूटने से सबंधित दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने के लिए हमको दबाव व संकट में डालने से लेकर जान से मारने तक जैसी लगातार ओछी घटिया धमकी मिलते आ रहा था।
पिछले कुछ दिन पूर्व,6 माह बाद आरोपित अपराधी जमानत पर जेल से बाहर निकला था। वह जेल से बाहर निकलते ही अपना खूंखार जलबा बिखेरना शुरू कर दिया।इंसानियत व मानवता को तार- तार कर पूरा बदरंग एवं वीभत्स रूप प्रदान कर दिया है। आरोपित अपराधी क्रूर पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत कल घर में जबरन घुसकर दोनों सहोदर भाइयों को घोर क्रूरता, अमानुषिकता एवं हृदयहीनता से मौत के घाट उतार दिया। इन मौत सौदागरों व जल्लादों ने चाकू से गोद- गोदकर सदा- सदा के लिए मौत की आखिरी नींद सुला दी। घर की दीपक को बुझा दी। नरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटकी पाली गांव में बहन की इज्ज़त बचाने की कीमत मिली दोनों सहोदर भाइयों को सिर्फ़ मौत। अपनी बहन की इज्ज़त बचाना ही उसके मौत का असली कारण बन गया। उक्त हृदयविदारक कंपकपी पैदा कर देने वाली घटना ने सुशासन और कानून की राज को बेपर्द करके कचूमर निकाल दिया है। साथ ही साथ मानवाधिकार का भी जनाजा निकाल कर रख दिया है। चमड़चोरी और उल्टे ही सीनाजोरीवाली कहावत को हू- ब- हू चरितार्थ कर दिया है। एक तो पहले मृतक की बहन की इज्ज़त लुटा और दूसरे विरोध करने पर दोनों सहोदर भाइयों को मौत की मिली कठोर सजा। इस दर्दनाक एवं शर्मनाक घटना से पूरे पाली गांव व इलाके में जबर्दस्त घनघोर कोहराम सा मच गया। पूरे गांव का खुशनुमा हसीन चेहरा व पूरे माहौल भारी गमगीन एवं मातम में तब्दील हो गया। उक्त घटित घटिया घटना को लेकर पूरे ग्रामीणों में काफी विक्षोभ एवं आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की हृदयहीन कुकृत्य की जितनी भी ज्यादा निंदा की जाए ,वह काफी कम ही होगा। तथाकथित इस सुशासन और कानून की राज वाली डबल ईंजन की सरकार में अपराध हत्या , लूट, बलात्कार आज सर चढ़ कर बोल और नाच रहा है। यहां अनगिनत संगीन अपराधों का तांता लगा हुआ है। बिहार में एकछत्र सामंती एवं पूंजीवादी साम्राज्य अभी भी कमोवेश गहरी जड़जमाए कायम है।