एकल विद्यालय सुदुर क्षेत्रों में जला रही है शिक्षा का दीप

मदनपुर (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर संच के अधिन संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों की मासिक बैठक छत्रपति शिवाजी नगर, खिरियावाँ मोड़, मदनपुर स्थित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत एकल की बहनों नें ओमकार ध्वनि से किया तत्पश्चात सामुहिक रूप से हनुमान चालिसा का पाठ किया

गया । कार्यक्रम को अपनें संवोधन में प्रधान संरक्षक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें कहा कि सुदूर ग्रामिण क्षेत्रों में एकल विद्यालय लगातार शिक्षा का दीप जला रहा है। एकल की आचार्या बच्चों में शिक्षा के साथ – साथ संस्कार की भावना को विकसीत करनें में लगातार लगी हैं। कार्यक्रम में एकल संच मदनपुर के समिति सदस्य सुनील सिंह, दिलीप प्रसाद, देवनारायण प्रजापति, अनिल सिंह, अर्जुन चौधरी, विश्व हिन्दू परिषद् मदनपुर के अध्यक्ष गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष मोती लाल राय, सचिव कृष्णा रजक, हिन्दू वाहिनी के ज्ञानदत पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रवेश यादव, शमशेर सिंह, मनोज पाठक, (भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनपुर ), मिथिलेश राम ( भाजपा वार मंड़ल अध्यक्ष ),अनिल कुमार सिंह सहीत सभी आचार्या उपस्थित थें। सभी आचार्यों के बिय पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।