अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा थाना क्षेत्र के परता नावाडीह नीवासी शगुफ्ता प्रवीण पिता गुलाम सरवर अपने मायके से तंग आकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी औरंगाबाद के न्यायालय में नालीशी मुकदमा दायर की है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर परिवाद पत्र में अपने पति जहांगीर आलम पिता जेयारत हुसैन,ससुर जेयारत हुसैन,देवर जुबैर आलम,सास शहनाज़ खातुन,भंसुर इरफान अंसारी सभी

ग्राम छोटकी पाढी थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद को आरोपी बनाई है। न्यायालय में दायर परिवाद में कहा गया है कि मेरी शादी 13मार्च 2021 को मुस्लिम रिति रिवाज से छोटकी पाढी थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद से संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के बाद ससुराल में पती के अलावा ससुराल पक्ष के अन्य उपरोक्त आरोपी मुझे बार-बार दहेज के मांग करते रहे। लेकिन जब मेरे माता-पिता अपने शक्ती के अनुसार उपहार देने के बाद असमर्थ हो गये तो मेरे साथ मारपीट व अन्य तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक कि मुझे घर से भी निकाल दिया गया। फलस्वरूप मैं अपने मैके आ गया और अभी तक मैके में ही शरणागत बन कर अपने एक विकलांग चार वर्षीय लडका और एक एक साल के लड़की के साथ रह रही हूं। घटना से संबंधित जब नबीनगर और अम्बा थाना में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज करने और इंसाफ़ के गुहार लगाई तो थाना में मेरा आवेदन पर न तो प्राथमिक दर्ज किया गया और नहीं मुझे इंसाफ़ मिला।थक हार कर मैं औरंगाबाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 161/2026 दायर कर न्यायालय से इंसाफ़ के लिए नालीश मंद हुई हुई हूं।