UGC काले कानून की वापसी हेतु नवादा सांसद विवेक ठाकुर को संघर्ष मोर्चा द्वारा सौंपा गया आवेदन पत्र

डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा जिले के अंतर्गत चर्चित एवं जुझारू अखिल भारतीय सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा की ओर से UGC जैसे जनविरोधी काले कानून के खिलाफ इसके निर्माण काल से ही जबर्दस्त प्रतिरोध आजतक जारी है। संघर्ष मोर्चा के लड़ाकू प्रतिनिधियों व सदस्यों ने कहा कि हम सभी देशभक्तों ने यह संकल्प ले रखा है और कसमें खा रखी है कि जबतक समाज में जातीय उन्माद तथा क्रूर दंगा

भड़काने वाली भेदभाव उत्पन्न करने वाली काले कानून यूजीसी को सम्मानपूर्वक शीघ्र वापस नहीं लिया जाएगा, तबतक अखिल भारतीय सामान्य जाति मोर्चा द्वारा धाराप्रवाह जन आंदोलन शांतिपूर्ण जनतांत्रिक तरीके से अनवरत जारी रहेगा। इसी जारी आंदोलन के क्रम में भाजपा के संसदीय कार्यालय में जाकर नवादा के कर्मठ सांसद विवेक ठाकुर को अखिल भारतीय सामान्य जाति मोर्चा के प्रतिनिधियों की ओर से UGC जैसे काले कानून को अविलंब वापसी के लिए एक लिखित आवेदन पत्र समर्पित किया गया। सांसद ने कहा कि आपके न्यायोचित मांगों की पूर्ति करने के लिए यथासंभव मदद एवं सहयोग करूंगा। इधर अखिल भारतीय सामान्य जाति मोर्चा के प्रतिनिधियों ने ऐलानिया घोषणा कर दिया है कि UGC जैसे जनविरोधी काले कानून की खात्मा तक धारावाहिक संघर्ष जारी रहेगा। शांतिपूर्ण लोक तांत्रिक(संवैधानिक) तरीके से आंदोलन के विभिन्न रूपों में लगातार संघर्षरत रहेंगे। संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आंदोलन तो अभी सिर्फ़ एक झांकी है और आगे जबर्दस्त गद्दर तो बाकी है। उक्त मौके पर अखिल भारतीय सामान्य जाति मोर्चा के संयोजक राजेश कुमार श्री, मुखिया प्रतिनिधि टुन्नी सिंह, मुकेश सिंह, मुखिया, मनोज कपूर, राजीव प्रधान, शैलेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, कुमार राजाराम सिंह उर्फ़ संजय सिंह आदि शामिल थे।