डीके अकेला का रिपोर्ट
लोक नायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) , नवादा जिला इकाई की ओर से आयोजित है दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर,जो नगर के शिवानी होटल ,नवादा स्टेशन से पास है। २८ व २९ मार्च २०२६ को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की सारी तैयारी पीयूसीएल की ओर से पूरी कर ली गई है। इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय ५० प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नामजद रहेंगे। कुछ अतिथि और मीडिया कर्मी भी रहेंगे।
प्रशिक्षण शिविर का सिडूल निम्न है :
२८ मार्च २०२६ को चाय और बिस्कुट के साथ प्रशिक्षण शिविर का ११ बजे दिन शनिवार से शुभारम्भ होने जा रहा है। २ बजे से ३ बजे से बीच भोजनावकाश रहेगा। फिर ३ बजे से ५ बजे तक प्रशिक्षण शिविर का कार्य चलेगा। ५ से ६ बजे अपराह्न चाय और बिस्कुट चलेगा। ८ बजे रात्रि में पुड़ी कचौड़ी और साग सब्जी चलेगा। २९ मार्च २६ को सबेरे फलाहार के साथ ही पकरीबरावां का प्रसिद्ध वारा का नाश्ता रहेगा। नाश्ता के बाद ९ से पुनः प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया जाएगा,जो साढ़े तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद सभी पीयूसीएल के सदस्य व अथिति मछ्ली भात और दही तथा निरामिष के लिए पनीर और भात व सब्जी की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए यथासंभव आर्थिक योगदान देने की आपकी आवश्यकता है। निश्चित समय और स्थान पर पहुंचने की कृपा करें।
