निकाली गयी मंगला शोभा यात्रा

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


रामनवमी की तैयारी को लेकर मदनपुर में तिसरी मंगला शोभा यात्रा धुम – धाम से निकाली गयी । शोभा यात्रा मुख्य बाजार मदनपुर के दुर्गा चौक स्थित हनुमान मंदिर से चलकर देवी स्थान, प्रेस रोड़, संघत रोड़, अस्पताल रोड़, थाना रोड़, सूर्य मंदिर रोड़, जी. टी. रोड होते हुए पुनः दुर्गा चौक पर

विराम किया । शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, राम भक्तों एवं राष्ट्र भक्तों नें सैंकड़ो की संख्या में भागीदारी निभायी । मंगला शोभा यात्रा का नेतृत्व रामनवमी समिति के संरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार, अर्जुन चौधरी, ज्ञानदत पांडेय ( अध्यक्ष ), सुरेन्द्र प्रसाद ( कार्याध्यक्ष ), सुनील सिंह ( मिड़िया प्रभारी ), राणा आसुतोष कुमार सिंह (सह – सचिव ), दुर्गा देवी ( मातृ – शक्ति ) नें किया ।