डीके अकेला का रिपोर्ट
मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल), बिहार राज्य इकाई की ओर से अमरीकी और इज़रायली साम्राज्यवादी शासकों द्वारा ईरान पर किए जा रहे बर्बर हमले के विरुद्ध आज जीपीओ गोलंबर,पटना से एक जुझारू, विशाल और आकर्षक मार्च का सफल आयोजन निकला जो बुद्ध स्मृति पार्क में जाकर मौके पर जनसभा में तब्दील हो

गई। इस ऐतिहासिक जन मार्च का नेतृत्व पीयूसीएल के बिहार के महासचिव सरफराज, सचिव कृष्ण मुरारी, कमलेश शर्मा , सुधा वर्गीय , पूनम सिंहा, सीपीएम के पूर्व सचिव अरुण कुमार सिंह,CPIML चर्चित के,डी, यादव और नंदकिशोर सिंह के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक मार्च में सक्रियता पूर्वक दृढ़ता से भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए सरफराज ने कहा कि ईरान पर अमरीकी और इज़रायली शासकों द्वारा किया गया निरंकुश कायराना हमला घोर अमानुषिक ,तानाशाही और आतंकी चरित्र पूरे दुनिया में उजागर हो चुका है। अमरीका और इसराइल आज दुनिया के सबसे बड़ा आतंकवादी है। पूरे दुनिया का दुश्मन है अमरीका। अमरीकी साम्राज्यवाद मुर्दावाद , ईरान पर अमरीकी और इज़रायली हमला बंद करो, युद्ध के विरुद्ध आवाज़ दो हम एक हैं, युद्ध नहीं शांति चाहिए आदि गगनभेदी नारों से शहर चौतरफा गुंजायमान हो गया। पीयूसीएल और अन्य दलों के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अमरीका और इज़रायल ने अपने दादागिरी दिखाने तथा स्थापित करने के एक मात्र उद्देश्य से परमाणु हथियारों के बहाने ईरान के तेल और गैस पर अपना एकाधिकार क़ायम करने के लिए पूर्वनियोजित रची गई कुत्सित साज़िश के तहत यह युद्ध थोपा गया है। दुनियां में शांति स्थापित करने के लिए विश्व जनमत को ईरान के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए तथा अमरीका और इज़रायली कुमंशा एवं साम्राज्यवाद का जमकर विरोध करना चाहिए। अमरीका कितने देशों को सुरक्षा के देने का नकली ठीकेदार बन मदद के बहाने अपना सैन्य अड्डा हवाई बेस स्थापित कर लिया है
आज ईरान ने अमेरिका को नकोदम कर रखा है। ईरान पर किए गए बर्बर हमले से दुनियां में अमरीका की साख बड़ी तेजी से गिरी है। विश्व जनमत तो आज ज़्यादातर ईरान के पक्ष में गोल बंद हो रहे हैं तथा अमरीका और ईरान अलग थलग पड़ गया है। भावी दिनों में अमरीकी और इज़रायली साम्राज्यवाद और आतंकवाद का जबर्दस्त खमियाजा दोनों को भुगतना पड़ेगा। निकट भविष्य में जुल्मी तानाशाह एवं आतंकवाद के सरगना ट्रंप और नेतन्याहू का ह्रस हिटलर के जैसा ही होगा।