एक शराब तस्कर सहीत दो शराबी हुए गिरफ्तार

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


होली त्यौहार को लेकर मदनपुर पुलिस का रवैया काफी सख्त है। होलिका दहन के दिन ही मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी जंगल तटीय क्षेत्र में स्थित ग्राम छाली दोहर से एक शराब तस्कर धमेन्द्र कुमार ( २० वर्ष ) पिता सरयु भुंईया को दस लिटर देशी महुआ शराब एवं एक काले रंग का प्लसर

बाईक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 26 W / 1485 है, को गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त बाईक से शराब का परिवहन कर बिक्री हेतु अन्यत्र ले जा रहा था। इस संबंध में मदनपुर थाना कांड़ सं. 87 / 26 दिनांक 02 / 03/26 धारा 30 (क) बिहार मध निषेद्य उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
तो वहीं मदनपुर थाना दैनिकी सनहा सं. 101 / 26 दिनांक 02 / 03/26 धारा 37 बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अभियुक्त बलिराम यादव ( 38 वर्ष ) पिता तुलसी यादव साकिन लेम्बुआ – बहेरा, थाना – आमस, जिला – गयाजी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।
तो वहीं मदनपुर थाना दैनिकी सनहा सं. 104 /26 दिनांक 03/03/26 धारा 37 बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अभियुक्त मनोज कुमार भारती ( 37 वर्ष ) पिता अवधेश रिकियासन, साकिन – भैया राम बिगहा, थाना – मदनपुर, जिला – औरंगाबाद को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।