अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद चुनाव 2026-28 के 27 सदस्यीय कार्यसमिति के सभी 27 पदों पर अब तक का सर्वाधिक 66 उम्मीदवारो की घोषणा हो गई है किसी भी पद पर कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हो पाये, सभी पदों पर संघर्ष रोमांचक मुकाबले है खासकर अध्यक्ष एकल पद पर तीन तो महासचिव एकल पद पर आठ उम्मीदवार हैं

कोषाध्यक्ष एकल पद छः उम्मीदवार हैं तीन सदस्यीय उपाध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार हैं तीन सदस्यीय संयुक्त सचिव पद पर नो उम्मीदवार हैं, तीन सदस्यीय सहायक सचिव पद पर चार उम्मीदवार हैं पांच सदस्यीय वरीष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर सर्वाधिक बारह उम्मीदवार हैं और सात सदस्यीय कार्यकारणी सदस्य पद पर भी एग्गारह उम्मीदवार हैं, सभी उम्मीदवार अपने अपने पक्ष में जीत के
समीकरण बनाने में हुए हैं पूर्व सदस्य अपने कार्य के विवरण प्रस्तुत कर वोट मांग रहे हैं तो नये सदस्य जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के मान सम्मान उच्चे करने और अधिवक्ता हित में कार्य करने के लिए वोट मांग रहे हैं जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम प्रसाद सिंह और अभय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार शर्मा, नागेन्द्र सिंह, विजय कुमार पाण्डेय उम्मीदवार हैं, महासचिव पद पर अखिलेश कुमार, जगनरायण सिंह,नीरज कुमार सिंह उर्फ मंटू, परशुराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह,राम औतार कुमार यादव, विजय कुमार सिंह और सतीश कुमार सिंह उम्मीदवार हैं, उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, उदय कुमार सिन्हा, क्षितिज रंजन, धनंजय कुमार गांधी, प्रदीप कुमार, रामप्रवेश ठाकुर और संजय कुमार सिंह उम्मीदवार हैं, कोषाध्यक्ष पद पर अमरेश सिंह,अमित कुमार, गिरिजेश कुमार सिंह, प्रभावती देवी,शिवराम और सुजित कुमार सिंह उम्मीदवार हैं, संयुक्त सचिव पद पर दिलीप कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह, नीरज कुमार सिंह,रामपरीखा सिंह,विनय कुमार मिश्रा, शम्भू नाथ मिश्रा, संजय कुमार, सियाराम पांडेय और काली प्रसाद उम्मीदवार हैं, सहायक सचिव पद पर पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्यामनंदन तिवारी और सतीश कुमार स्नेही उम्मीदवार हैं, वरिष्ठ सदस्य पद पर अनील कुमार सिंह, अंबुज कुमार सिन्हा, ओंकार कुमार सिंह, महेश प्रसाद सिंह, मिथलेश कुमार, मो अकमल हसन, यमुना प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, संजय कुमार सिन्हा,संत सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह और सुनील कुमार सिंह उम्मीदवार हैं, कार्यसमिति सदस्य पद पर इम्तियाज अंसारी, उमेश प्रसाद सिंह, धनश्याम ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, बबन कुमार सिंह, योगेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिन्हा, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय,विनय द्वेवेदी, संजय कुमार और सुरेंद्र यादव उम्मीदवार हैं , पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर चंद्रकांता कुमारी और त्रिपुरारी कुमार वैद्य उम्मीदवार हैं, निगरानी समिति सदस्य पद पर अनिल आशुतोष और कृष्ण विजय कुमार सिंह उम्मीदवार हैं, अंकेक्षक पद पर अनिल कुमार सिन्हा और परशुराम सिंह उम्मीदवार हैं, चुनाव 12 मार्च को जिला विधिज्ञ संघ के तीन बुथ पर होगी जिसमें 846 मतदाता अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे, मतगणना 13 मार्च से होगी इस आशय की जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी है।
