सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर घर्मशाला के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान आयोजित किया गया । कार्यक्रम में इस अभियान के औरंगाबाद प्रभारी सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में जिले से आये तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबुती पर

विचार लिए गये। बैठक का संचालन पूर्व प्रखंड़ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश से नियुक्त औरंगाबाद जिले के सह प्रभारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरबिंद शर्मा, चुलबुल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अरबिंद सिंह, अजय कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, इंद्रदेव भुंईया, मुन्ना खान, मनोज सिंह, सुरेन्द्र पाठक, संजय पाठक, रमेश पासवान, योगेन्द्र सिंह सहीत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
