अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिला न्यायालय कर्मचारी संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार सचिव नवीन कुमार ने बताया है कि बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का पटना में एक महत्वपूर्ण बेठक हुए हैं जिसमें निर्णय लिया गया है कि न्यायालय कर्मचारियों की लम्बित न्यायोचित मांगों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के सम्बन्ध में तथा प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन के संदर्भ में, बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारीयों के संवैधानिक एवं विधि सम्मत अधिकारों के रक्षा हेतु शान्ति पूर्ण अहिंसात्मक लोकतांत्रिक चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है जो निम्न हैं,01 मार्च को अपने अपने जिला में जिला मुख्यालय के महत्मा गांधी के प्रतिमा के पास मौन बेठक और काली पट्टी बांध कर न्यायालय में उपस्थिति,15 मार्च को एक दिवसीय भुख हड़ताल एवं धरना,28 मार्च एक दिवसीय सामुहिक अवकाश और 06 अप्रैल से मांगो के पूर्ति न होने के स्थिति में अनिश्चितकालीन सामुहिक अवकाश पर जाएंगे, जिससे पुरे बिहार में न्यायिक कार्य प्रभावित हो जाएगी।
