जिले ने एक महान समाजसेवी को दिया : लोक अभियोजक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शहर के जैन धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता रमेश सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन ने किया और संचालन जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने

बताया कि मुख्य अतिथि लोक अभियोजक अजय कुमार ने कहा कि जिले ने एक महान समाजसेवी को दिया जो अपूर्णिय क्षति है, कन्हैया लाल जैन ने कहा कि प्रमोद कुमार सिंह रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव पद बहुत ही कर्मठता और ईमानदारी से निभा रहे थे उन्होंने इस ट्रस्ट की पहचान बहुत कम समय में पुरे जिले में अपने सकारात्मक सोच के कारण दिलाई,शहर की धड़कन रमेश चौक के बार बार जिर्णोद्धार में उनका अहम भूमिका रही थी, वरीय अधिवक्ता एपीपी रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि मेरे भाई प्रमोद कुमार सिंह ने जिले के कई सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क पनशाला चालु करवाई, आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के छात्र छात्राओं को काफी मदद करते थे, उनकी कृति अमर रहेंगे उन्हें युवा समाजसेवीयो से विशेष लगाव था, अरूण कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर रहे प्रमोद कुमार सिंह समाज की हीत में काफी लोकप्रिय थे,पूर्व की भांति हर साल पूर्व सांसद रमेश प्रसाद सिंह के जयंती और पुन्य तिथि मनाई जाएगी यह प्रमोद कुमार सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि समाज के प्रति प्रमोद कुमार सिंह का योगदान अतुलनीय है बहुत अच्छी बात है कि रमेश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा श्रंद्धाजलि सभा आयोजित किया गया है,इस अवसर पर सभी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला,उपस्थित थे पूर्व जीपी बैजनाथ प्रसाद कर्ण, वरीय अधिवक्ता उदय कुमार सिन्हा, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, क्षीतिज रंजन,विनय कुमार श्रीवास्तव,ई राजेश कुमार सिंह,महाबीर जैन, परमेश्वर बाबू, सौरभ सिंह,चिकू बाबू,प्रो अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामाधार सिंह,अजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिंह,अजय गुप्ता, गुप्ता जी, जितेन्द्र कुमार सिंह, पटवर्धन बाबू, रामकुमार, गुप्ता जी सहित अन्य उपस्थित थे