अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने खबर सुप्रभात से बातचीत के दौरान भरोसा दिलाये की प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वेक्षण सूची में तथा कथित अनियमितता और मनमानी पर अंकुश लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण का कार्य अभी पुरा नही किया गया है। जब पूर्ण सर्वेक्षण हो जायेगा उसके बाद ग्राम सभा में पारित किया जायेगा। ग्राम सभा में पारित होने के बाद सर्वेक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण सूची में गड़बड़ी का चर्चा को अभी सच नहीं कहा जा सकता है। यदि गड़बड़ी और मनमानी जांचोपरांत प्रकाश में आएगा तो आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जायेगा। हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी के उक्त बातों पर कितना भरोसा किया जा सकता है यह तो वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के संरक्षण में प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और जांच के नाम पर लिपापोती का खेल होते रहा है। ग्रामीणों के अलावा 20 सुत्री बैठक में भी भ्रष्टाचार का मामला उठा था।