सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद पुलिस द्वारा नक्सलियों का समूल खात्मा की दिशा में कुख्यात नक्सली कामेश्वर यादव ( 5 5 yr ) की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सल अभियान में विराम लगनें की संभावना है। बंदेया थानाक्षेत्र के ग्राम बेला वारिश से कुख्यात नक्सली कामेश्वर यादव पिता घुज को गिरफ्तार कर न्यायिक

हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस को आउट सोर्सिंग से सूचना मिल रही थी कामेश्वर यादव अपनें गाँव बेला वारिश के आसपास घुमते देखा गया है। तब क्या था, पुलिस नें अपना जाल बिछाया और कामेश्वर यादव को अपनें घर से ही घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उक्त नक्सली पर गोह थाना कांड संख्या 4 1 /99 दर्ज है।