अम्बा- देव पथ में नहीं है एक भी पेट्रोल पंप


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के अम्बा – देव पथ में एक भी पेट्रोल पंप नहीं रहने से पथ पर चलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अम्बा से देव की दुरी लगभग 18-20 किलोमीटर है। लेकिन एक भी पेट्रोल पंप नहीं है। बताते चलें कि देव भास्कर के धरती है जहां प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन इस पथ से गुजरता है।देव सूर्य-मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए दुर दुर से लोग इसी पथ से देवनागरी तक जाते हैं। बताते चलें कि इस पथ को उन्नयन कार्य लगभग अंतिम चरण में है और स्टेट हाई-वे का दर्जा प्राप्त हो गया है। स्टेट हाई-वे का दर्जा मिलने और उन्नयन कार्य होने से वाहनों का आवागमन भी बढ़ गया है। दिन रात वाहनों का परिचालन होता है। लेकिन एक भी पेट्रोल पंप नही होने से जहां वाहन अपना इंधन अम्बा में या फिर देव में ही लेने के लिए मजबूर हैं। इस पथ से दो दर्जन गांव से अधिक जुड़ा हुआ है और गैर सिंचित क्षेत्र होने के कारण यहां के किसान अपने खेतों के सिंचाई के लिए या तो मौनसून पर निर्भर हैं या फिर पंपींग सेट के सहारे। ऐसे में पंपींग सेट चलाने के लिए डिजल अम्बा – देव अथवा झारखंड के हरिहरगंज स्थित पेट्रोल पंप से लाते हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।