तजा खबर

पीड़ित परिजनों से मिले पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह


अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पूर्व सांसद श्री सुशील कुमार सिंह का आगमन कुटुंबा प्रखंड के कुटुंबा व नरहर अम्बा में हुआ। कुटुंबा के भाजपा पंचायत अध्यक्ष पिंटू बारी के पिता लखन बारी के मृत्यु होने के सूचना पाकर मृतक के पत्नी एवं अन्य परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। कुटुंबा के ही डॉक्टर रागिब के दामाद जिनका उम्र 26 साल था पिछले दिनों उनकी मृत्यु फेफड़े में संक्रमण के कारण हो गई है,उनके दो छोटे छोटे बच्चे भी है। पूर्व सांसद ने डॉक्टर रागिब के साथ उनके परिवार के सदस्यों से मिल कर सांत्वना दिया। नरहर अम्बा में पिछले दिनों बिजली से घटित घटना के शिकार अर्जुन पाठक एवं सुनीता देवी के परिजनों से मिलकर पूर्व सांसद ने सांत्वना दिया एवं हर स्तर पर मदद करने का भरोसा दिया।उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार,मुखिया प्रतिनिधि आकाश सिंह,राम विलास सिंह,जीतू तिवारी,सोनू मालाकार,अरविंद पासवान,छोटे सिंह,विनोद सिंह,सुनील साव,विवेक गुप्ता,हरेंद्र सिंह,रिंकू सिंह,शकील खान,फैजी खान,रसूल खान,बबन पाठक इत्यादि।