तजा खबर

6 बीघा में लगे अफीम को पुलिस ने किया नष्ट


औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से लगे अफीम के खेती को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक

कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार ढिबरा थाना क्षेत्र के वर्धा सोई व बुढ़ा बुढ़ी के पास बड़े पैमाने पर अफीम के खेती होने का जानकारी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में एसडीपीओ मदनपुर एवं एसटीएफ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर छापेमारी किया गया जहां 6 बीघा जमीन में अफीम के लगें फसल को नष्ट कर दिया गया है। साथ ही खेती में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। प्रेस नोट के अनुसार उक्त खेती को नक्सलियों द्वारा करने की बात प्रकाश में आई है। जबकि 2-3 किलोमीटर के दुरी पर अर्धसैनिक बलों का कैम्प स्थापित है। फीर भी अफीम के खेती हैरान करने के लिए काफी है।