तजा खबर

नक्सल विरोधी अभियान में औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खाली मैगजीन सहित कारवाईन बरामद

सुनील कुमार सिंह ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद पुलिस नक्सलियों के माँद में घुँस कर रोज नक्सल विरोधी अभियान के तहत् सघन छापेमारी अभियान चला रही है । जिसमें घातक हथियार बरामद किये जा रहे हैं जिससे नक्सलियों का मनोबल काफी गीर चुका है। अनुमंडल पुसिस पदाधिकारी सदर -2 नें अपनें कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि छकरबंधा के नजदीक सहैया पहाड़, करीवा डोभा के पास से छापेमारी अभियान के तहत् एक दिनांक 18 /12 /24 को एक कारबाईन M F G / 1965 मैगजीन सहीत बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देशन में सी. आर.पी.एफ. की कोबरा – 205 बटालियन के उप – समादेष्ठा श्री घीरेन्द्र पाठक एवं श्री दिवेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में मदनपुर थाना की पुलिस के साथ चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के तहत् एक कारबाई, एक खाली मैगजीन एवं एक काला रंग का एमुनेशन रखने वाला पाउच बरामद किया गया है। छापेमारी दल में पु. नि. कुलदीप,पु. अ. नि. भरत सिंह दोनों ही सी. आर.पी.एफ.,पु. अ. नि. शिवराम हेम्ब्रन मदनपुर थाना, सि॰ / बी.डी. डी.एस. अक्षय कुमार सहीत सी. आर.पी.एफ. एवं मदनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थें।