अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सदस्यता पर्यवेक्षक लाल सिंह आर्य ने औरंगाबाद भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यशाला के बैठक में शामिल हुए इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह,पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह,विधान पार्षद दिलीप
सिंह उपस्थित रहे।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी। कार्यकर्ताओं ने त्याग, बलिदान सहकर संगठन का विस्तार किया।संगठन में सभी को साथ लेकर भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करें।भारतीय जनता पार्टी सदस्यता पर्व अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही हैं।पूरे देश में 12 करोड़ सदस्य बनाकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है।भाजपा की सदस्यता की समीक्षा बैठक से पूर्व संगठन के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का शुरुआत किया गया।कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत करके घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाया।पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि 2014 से मजबूत सरकार बनी है।भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का ही देन है कि नरेन्द्र मोदी ने देश के इतिहास को पिछले कुछ वर्षों में बदल कर पूरे देश को विकास की ओर अग्रसर कर दिया।पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा भाजपा संगठन का चुनाव एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है और इस बार चुनाव की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तत्पर रहकर काम करना होगा।कार्यकर्ताओं से आग्रह हैं कि जल्द से जल्द बूथ कमेटी का गठन कर सदस्यता पर्व में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश सिंह,संजय गुप्ता,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पुरषोतम सिंह,जिला उपाध्यक्ष विशाल वैभव टैगोर,जुलेखा खातून,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा,जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा,विजेन्द्र चन्द्रवंशी,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह,भाजपा नेता अशोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,शुभम सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह वसु एवं जिला पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।