तजा खबर

पूर्व सांसद ने अंकोरहा गांव पहुंच कर मिले संतोष सिंह के परिजनों से, बंधाया ढांढस

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह नबीनगर ब्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोरहा गाँव निवासी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर उनके घर पहुँचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना एवं गहरा शोक

ब्यक्त किया पूर्व सांसद ने कहा कि मैं जिला प्रशासन से माँग करता हुँ की इनकी हत्या में शामिल अपराधी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।इनका निधन मेरे लिए बहुत दुःखद है।ईश्वर परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें इनका निधन मेरे लिए ब्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई नही हो सकता है।इस दुःख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हुँ।इस मौके पर नबीनगर के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह,भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह,रविन्द्र शर्मा,समाजवादी नेता रामलखन सिंह,सेवानिर्वित्त शिक्षक सूर्यपत सिंह,उपेन्द्र सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,विजय सिंह,मुकेश सिंह,विनय सिंह,श्रीकांत गिरी,कमलेश सिंह,विक्की सिंह,राजाराणा सिंह,दिपक सिंह,टनटन सिंह,चंदन गिरी, एवं सैंकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।