तजा खबर

नक्सली बंदी का नहीं रहा असर


देव/ अम्बा/ नबीनगर / खबर सुप्रभात समाचार सेवा


प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा 15 अक्टूबर को बिहार झारखंड बंदी का असर औरंगाबाद जिले में देखने को नहीं मिला। यदी कहा जाए कि नक्सलियों का बंदी का फरमान स्थानीय लोगों द्वारा नकार दिया गया तो

कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा। सुत्रो को मानें तो जिले के देव, बालू गंज, जिवा बिगहा बाजार भी खुला रहा। हालांकि विश्वस्त सुत्रो ने यह भी जानकारी दी है कि बालूगंज बाजार बंदी से आंशिक रूप से प्रभावित रहा है। वहीं अम्बा, कुटुम्बा, नबीनगर, टंडवा बाजार पर भी बंदी का कोई खास असर नहीं देखा गया। बालू गंज छोड़कर सभी जगहों से वाहन परिचालन भी होते देखा गया।