बटाने नदी के झाड़ी में फंसे प्रियंका का शव मिला, बचा का शव अभी भी लापता


अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


तीन दिन पूर्व बटाने नदी में पांच लोगों को बह जाने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन लोगों को बचा लिया गया था। लेकिन एक महिला जो गोह थाना क्षेत्र के दधपा निवासी प्रियंका देबी एवं उसके साथ एक बचा अभय कुमार नदी के धारा में बह गया और उसे बचाने में सफलता प्राप्त नहीं हुआ। घटना मंगलवार को घटी थी। घटना के बाद बुधवार को एनडीआरएफ की टीम पुरे दिन प्रियंका और उसके साथ अभय कुमार को बरामद करने के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता प्राप्त नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को घटना स्थल से महज दो किलोमीटर दुर चिल्की बिगहा के समीप प्रियंका का शव को नदी के झाड़ी में फसा हुआ देखा तो इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दिया गया और शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन उसके साथ लापता अभय कुमार का शव अभी भी लापता है। लापता अभय कुमार का शव मिल पायेगा या नहीं यह अभी तक भविष्य के गर्भ में है।