तजा खबर

इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में किसानों ने दिया एक दिवसीय धरना

संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा केन्द्रीय न्यूज डेस्क


उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा , मगध के बैनर तले इसमाइलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम का संचालन तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया। अध्यक्ष मंडल में जयनंनदन शर्मा, विनोद प्रसाद एवं नंदलाल सिंह  शामिल थे। धरना में लगभग 2

हजार लोगों को शामिल होने का दावा आयोजकों के द्वारा किया गया है। धरना के मुख्य वक्ता काराकाट के सांसद सह महासचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजाराम सिंह, औरंगाबाद के सांसद सह राजद संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा शामिल थे। इसके अलावे मोर्चा के सचिव और गुरारु उत्तरी के जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव, रुपम यादव, धन्नजय कुमार उर्फ दारा सिंह, अंजुसा कुमारी, सरिता संगम, रामाशीष कुमार , कोंच दक्षिणी के जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्येन्द्र प्रजापति , लोहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर ,गायक एल० के० बिंदु , मुन्ना प्रसाद , राम विजय यादव वार्ड सदस्य , पूर्व मुखिया जितेन्द्र यादव , धनेश यादव , अशोक यादव , देवलाल सिंह पूर्व मुखिया , किशोरी मोहन , सुरेश प्रसाद विद्यार्थी , लालदेव यादव पूर्व प्रमुख , गायक रामानंद सागर , चबुरा पंचायत के मुखिया संजय यादव , गहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान , राजदेव पाल , उदय कुमार यादव , सुरेन्द्र यादव , गिरिजेश यादव , रमेश कुमार , सोखेंद्र यादव आदि शामिल थे। धरना के माध्यम से 11 सुत्री मांगों के प्रति सरकार को ध्यान आकृष्ट कराया गया।