तजा खबर

रजन्ती रफीगंज तो उमा सिंह देव के बने उप प्रमुख

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

17 अगस्त 2024 को समाहरणालय के योजना भवन के सभा कक्ष में देव प्रखंड एवं रफीगंज प्रखंड के उप प्रमुख के रिक्त पद हेतु चुनाव किया गया।
देव प्रखंड के पंचायत समिति के उप प्रमुख के रिक्त पद का चुनाव में उमा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया
(नोट कुल सदस्य-19, उपस्थित-15,अनुपस्थित -04) इसके अतिरिक्त रफीगंज प्रखंड के पंचायत समिति के उप प्रमुख के रिक्त पद का चुनाव में जिसमें दो निर्वाचित सदस्यों जैनव फहमी एवं रजन्ति देवी नाम निर्देशन हेतु दाखिल किया गया। तत्पश्चात मतदान कार्य प्रारंभ किया गया। मतदान समाप्ति के पश्चात निर्वाचन परिणाम के अनुसार जैनव फहमी को 12 मत एवं रजन्ति देवी को 20 मत तथा अविधिमान्य मत मिला।
रजन्ति देवी को जैनव फहमी से अधिक मत प्राप्त होने के कारण उन्हें उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
(नोट कुल सदस्य-33, उपस्थित-33)