तजा खबर

नवादा में धूमधाम से मनाया गया जश्न ए आजादी, प्रभारी मंत्री डॉ ० प्रेम ने आन-बान-शान के साथ फहराया तिरंगा तो औरंगाबाद पुलिस केन्द्र में पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने किया परेड का निरीक्षण व झंडोत्तोलन

डीके अकेला/ अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नवादा में बङी धूमधाम से जश्न ए आजादी मनाया गया। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया ध्वजारोहण। जश्न ए आजादी का मुख्य समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ प्रेम कुमार ने तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने पुलिस जवानों द्वारा

आयोजित परेड का निरीक्षण भी किया। उनके साथ नवादा जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल भी मौजूद थे।
राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश द्रुत गति से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। बिहार

सरकार नितीश कुमार के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। भारत देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है।
उन्होंने बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया। बिहार बङी तेजी से विकास कर रही है। सभी तरफ विकास कार्यक्रम युद्ध स्तर पर जारी है।
राजकीय समारोह के दौरान अन्य लोगों के अलावे नवादा

विधायक विभा देवी,जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, डीसी दीपक कुमार मिश्रा , अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे। साथ ही काफी संख्या में जश्न ए आजादी समारोह में लोग शामिल थे। तथा  78 वेंस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को पुलिस अधीक्षक महोदया औरंगाबाद के द्वारा जिला पदाधिकारी औरंगाबाद, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1, SDPO सदर-1, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र औरंगाबाद एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मीयों की उपस्थिति में पुलिस केंद्र औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड का निरीक्षण किये गये निरीक्षण के उपरांत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदया औरंगाबाद के द्वारा आम जनों एवं औरंगाबाद पुलिस परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।