अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देशन में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के पदाधिकारी विनीत कुमार के नेतृत्व में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस
बल के सशस्त्र बल, मदनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अन्तर्गत पचरुखिया पहाड़ी क्षेत्रों के आस-पास कुछ प्वाइंट को चिन्हित कर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 07.08.2024 को पचरुखिया एफ.ओ.बी. से करीब 850 मीटर दक्षिण-पूरब स्थित जंगल से 01 Pressure IED (2.5 कि०ग्रा०) को बरामद किया गया, जिसे यथावत स्थान पर हीं विनष्ट कर दिया गया। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ हैं एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी हैं।