अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के क्रम में 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट से प्राप्त हुई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार बलात्कार काण्ड मामले में 1, हत्या के प्रयास मामले में 1, वाहन चोरी मामले में 1,खनन मामले में 2, मध निषेध मामले में 3, अजमानतीय मामले में 3 को गिरफ्तार किया गया है। एवं अजमानतीय वारंट निष्पादन 3, तथा तथा विदेशी शराब 10.8 ली०, देशी शराब 29.7 ली० जप्त किया गया वहीं वाहन जांच एवं शमन की राशि 19000 रुपया वसुला गया है।
