तजा खबर

प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह में हल्की ठंड अब लोगों को महसूस होने लगी है। कई जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में आज हल्की बूंदा बूंदी की

संभावना जताई है। सुपौल, लखीसराय, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, पटना, गया जहानाबाद,नालंदा, नवादा, शेखपुरा में एक या दो जगह पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं शुष्क हवाओं के प्रवाह से पटना सहित 24 शहरों की न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री का बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गया के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही औरंगाबाद, शेखपुरा, वैशाली, बेगूसराय, भागलपुर, रोहतास, नवादा, जमुई, बांका समेत अन्य सभी शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का मौसम अगले 6 दिनों तक शुष्क ही बना रहेगा जिससे दिन में कड़ी धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने का पूर्वानुमान है। पटना में आज मौसम साफ बना रहेगा। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की सीहरन महसूस होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *