अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
नबीनगर विधानसभा के ग्रामीण मंडल नबीनगर की ओर से “मेरा माटी मेरा देश “मिट्टी को नमन वीरों को वंदन” कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। जिसमें ग्राम काली बिगहा(धुंधुआ) के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामराज सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया एवं उनके भतीजा सरयु सिंह एवं पोता संजय सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लेमबोखाफ निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कैलाश सिंह उर्फ गांधी जी के फोटो पर भी पुष्प

अर्पित किया व उनके भतीजा अमरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। सोनवर्षा के स्वतंत्रता सेनानी जगदीप सिंह के पुत्र राणा सिंह को सम्मानित किया गया। बेलाई के स्वतंत्रता सेनानी विजय किशोर शास्त्री के पौत्र मनोज कुमार मिश्रा, मुद्रिका सिंह के पुत्र धनंजय सिंह को सम्मानित किया गया और सभी स्वतंत्रता सेनानी के घर के आंगन से अमृत कलश में मिट्टी लिया गया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर योद्धाओं को याद करते हुए नमन किया भाजपा इसके जरिए उन शूरमाओ को याद कर रही है जिन्होंने अंग्रेजों से आजादी लेने में अपना बलिदान दिया। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री जुगल सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह जिला परिषद धनंजय सिंह काराकाट लोक सभा विस्तारक राम प्रकाश पांडे तीर्थनरायन बैशय जिला प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह आईटी सेल का जिला संयोजक अनूप मिश्रा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के सह संयोजक राहुल कुमार सिंह बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पाण्डे मंडल महामंत्री मनीष कुमार सिंह नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार साव कुमार मनीष कुमार सिंह सुरेंद्र कुमार सिंह पवन कुमार सिंह प्रिंस कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह शिरीष मंडल प्रभारी पंकज कुमार सिंह कई कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित होकर स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए अमृत कलश में मिट्टी संग्रह कर अमृत वाटिका का निर्माण के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम कि नारो के साथ इस कार्यक्रम को समापन किया गया।
}
Not sure if a secured loan is right for you? Explore the benefits, such as more favourable terms and larger borrowing amounts.
You may be able to secure larger loans and enjoy lower monthly repayments by taking out a loan secured on your property. Review current offers today.