पिता ने बेटे की हत्या कर हुआ फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले में कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंदर बाजार मोहल्ले में एक पिता सुधीर गोस्वामी ने अपने ही सगे बेटे आजाद की नृशंस हत्या करने के बाद वहां से हथियार लेकर फरार हो गया है। पुलिस हत्यारे बाप की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
वहीं पर इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर घटनास्थल पर मौके से पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। FSL की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटित घटिया घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में जबर्दस्त अफरा-तफरी मच गई है। पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। ज्ञात हो,स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारे बाप सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी गांव-गांव घूमके सिंदूर,टिकली तथा महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अगल -बगल के लोगों के मुताबिक आर्थिक तंगी के साथ ही साथ पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता ही रहता था। चर्चा यह भी है कि आरोपित अपनी पत्नी पर बात-बात पर शक शुभा किया करता था, जिसके चलते घर में आए दिन हमेशा झगड़ा तो होता ही रहता था। इकलौते बेटे की हत्या से परिवार एवं हितैषियों में पसरा भारी मातम और भयंकर दहशत। मृतक आजाद गोस्वामी परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी 03 बहनें हैं।बेटे की हत्या के बाद मां गहरे सदमे में हैं और बार – बार बेहोश हो जा रही है। पूरे परिजनों का रो -रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है। *पिता को बेटे से था प्यार,तो फिर हत्या पर उठे सवाल *
कादिरगंज में बच्चे की हत्या के कारणों का अब तक पुलिस खुलासा कर पाने में पूर्ण असफल रही है। बताया जा रहा है आरोपित हत्यारे पिता अपने बेटे आजाद से बेहद प्यार करता था। तीन बहनों में एक मात्र भाई आजाद ही था। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व पिता के मौत का कारण आरोपित सुधीर गोस्वामी की पत्नी बच्चों को लेकर मायके जहानाबाद चली गई थी। इस बीच सुधीर गोस्वामी मायके जाकर बेटे को लेकर अपने घर कादिरगंज आ गया था। इसके बाद पुत्र के मोह में पत्नी भी मायके से सुसराल कादिरगंज चली आईं थीं।कल सोमवार को सुबह भी सुधीर गोस्वामी अपने बेटे को साथ लेकर मार्केट गया और उसे इच्छा के अनुसार खिला -पिलाकर घर खुशी पूर्वक लेकर आया था।
यहीं पर,अब यह एक यक्ष प्रश्न मुंहवाये खड़ी है कि तो फिर पिता ने इकलौते बेटे की हत्या आखिर क्यों की ? यह अहम सवाल अबतक तो पूर्ण अनसुलझा है। स्थानीय लोगों के बीच से यह बात सामने आ रही है कि आरोपित शराब भी पीता था और फेरी देने नहीं जाया करता था। इसी के चलते पत्नी से बराबर ही नोंकझोंक और लड़ाई होते रहता था। एस एच ओ के मुताबिक उक्त मामले में समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है, जबकि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस की जारी है। यह कैसी विडंबना है ? बिना प्राथमिकी दर्ज किए ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कैसे जारी है ?आम लोगों का यह कहना है कि कितनी विचित्र हास्यास्पद बात है कि प्राथमिकी में बिना किसी को आरोपित किए किसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस कर रही है ?