सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थानाक्षेत्र के डंगरा आहर के समीप एक तालाव से दो सगे भाई – बहन के शव बरामद होते ही पुरे इलाके में हडकंप मच गया । परिजनों की चिख – पुकार से पुरा वातावरण गमगीन हो गया। मामला है कि उमगा रोड़ स्थित तपसी नगर में नालंदा निवासी विक्की कुमार अपनें श्वसुर अशोक प्रसाद के घर में किराये पर रहकर आईसक्रीम

बेचकर घर – गृहस्थी चलानें का काम किया करते थें। मंगलवार को उनका पाँच वर्षिय पुत्री वैष्णवी एवं तीन वर्षिय पुत्र रंजन कुमार घर के आसपास ही खेल रहे थें। खेलते खेलते दोनों भाई बहन डंगरा आहर के निकट एक निजी तालाव की तरफ शौच के लिए चले गये जहाँ पर दोनों की तालाव में डूब जानें से मौत हो गयी थी ।
परिजन इस खबर से बिल्कुल ही अनभिज्ञ रहे। जव दोनों बच्चे मंगलवार की देर शाम तक घर में नहीं आये तो दोनों की खोजबीन जारी हुई। बच्चे जब नहीं मिले तो परिजनों नें कोई अनहोनी के भय से इसकी सूचना पुलिस को दी । थानाध्यक्ष मदनपुर राजेश कुमार के आदेश से पुलिस वाले भी दोनों गुमसुदा बच्चों की खोज में लग गये। तभी किसी नें बताया कि दोनों बच्चे डंगरा आहर के समीप वाले निजी तालाव की तरफ आखिरी बार देखे गये थें। बुधवार को जब लोगों नें जब तालाव में खोजवीन किया तो दोनों का शव तालाव से बरामद किया गया । माता पलक देवी का शव देखते ही रो – रोकर बुरा हाल हो गया । पुलिस नें दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है । स्थानीय लोगों नें पिड़ीत परिवार को उचीत मुआवजा सरकार से दिलानें की माँग की है।
