त्रीभुवन बाबू गरीबों के मसीहा थे : स्नेही

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


आज़ जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के पूर्व अध्यक्ष, कम्युनिस्ट नेता, जुनियर अधिवक्ताओं के आदर्श वरीय अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह की पांचवीं पुन्य तिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के संयुक्त सचिव सियाराम पांडेय

और संचालन सहायक सचिव सतीश कुमार स्नेही ने किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने सम्बोधित करते हुए कहा कि त्रिभुवन बाबू ने जिले में समाजवादी विचारधारा को काफी मजबूती दी थी गरीबों के कल्याण के लिए सदैव सक्रिय राजनीति किया और गरीबों के लिए हमेशा सड़कों पर आंदोलन कर उनके आवाज़ बने थे, मजदुरो के शौषण के खिलाफ रहते थे , भ्रष्टाचार के विरोध करते थे,यही कारण जनप्रिय थे, जिला विधिज्ञ संघ में सैकड़ों अधिवक्ता के आदर्श रहे त्रिभुवन सिंह वकालत पेशा में पचास वर्ष से अधिक समय दिया था, अपने जीवन के आखिरी दिनों में जिला विधिज्ञ संघ कार्यसमिति सत्र 2020-22 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे उनकी मृत्यु 05/04/2021 को हुई थी आज़ उनके पांचवीं पुन्य तिथि पर सहायक सचिव पवन कुमार सिंह, अधिवक्ता अनील कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह,काली प्रसाद,उदय नारायण प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला