विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड़ समिति का किया गया विस्तार

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज संध्या में विश्व हिन्दू परिषद् मदनपुर प्रखंड़ ईकाई की बैठक प्रखंड़ अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ आजीवन हित चिंतक सह वरिष्ठ दायित्वघारी

कार्यकर्ता, नवीन पाठक जिला सह मंत्री विहिप, रामपुकार सिंह ‘ हरिओम ‘ जिला प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद्, अनिल सिंह, कार्याध्यक्ष एकल विद्यालय संच मदनपुर, दिलीप गुप्ता एकल संच सचिव, सुनील सिंह संरक्षक, एकल विद्यालय समिति, मिथिलेश कुमार अध्यक्ष ( भाजपा वार मंडल ) सहीत कई कार्यकर्ता शामिल हुए । बैठक में परिषद् के कार्य कलापों की विस्तृत चर्चा हुई । कार्य विस्तार एवं क्षेत्र में तेजी से फैल रहे धर्मान्तरण की समस्या को देखते हुए प्रखंड समिति विस्तार का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया, जिसमें श्री मोती लाल राय को प्रखंड़ उपाध्यक्ष विहीप एवं श्री कृष्णा रजक को प्रखंड़ सचिव विहीप के पद की जबाबदेही सौंपी गयी । सबों नें एकसाथ ओंकार ध्वनि से स्वीकृति प्रदान की।